आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद
पीएम मोदी के बड़े ऐलान:
1. आज आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद
2. 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक और प्रमुख डाकघरों बदले जाएंगे 500 और 1000 के नोट
3. 2000 और 500 रुपये के नए नोट का जल्द बाजार में आएंगे
4. फिलहाल ATM से अब एक दिन में 2000 रुपये ही निकाले जाएंगे.
5. कुछ दिनों बाद 4000 रुपये ATM से निकालने की छूट.
6. पीएम ने ऐलान किया कि 9 और 10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे.
7. 500 और हजार के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित रहेंगे.
8. 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 के नोटों के भुगतान.
9. 11 नवंबर की रात 12 बजे तक रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी पुराने नोट मान्य होंगे.
10. नवंबर यानी बुधवार को डाकघर और बैंक बंद रहेंगे.
11. कुछ दिनों तक बैंक खातों से निकासी की सीमा 10,000 रुपये तक रहेगी.
12. खुदरा पेट्रोल पंप भी 11 नवंबर तक 500 और हजार के नोट स्वीकार करेंगे.
रिजर्व बैंक के मुताबिक देश में चल रहे नोटों में 45 फीसदी 500 रुपये के हैं जबकि 39 फीसदी 1000 रुपये के हैं. इस वक्त करीब 16 अरब 500 रुपये के नोट और 6 अरब 1000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं. इस तरह सरकार ने एक झटके में 84 फीसदी नोटों को बंद कर दिया है. इसीलिए देशभर में बैंकों और एटीएम को दो दिनों तक बंद रखने का भी ऐलान करना पड़ा. 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने और इनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट लाने के लिए रिजर्व बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं. 5000 और 10 हजार के नोट जैसी बड़ी करेंसी लाए जाने की भी अटकलें हैं. हालांकि, ब्लैक मनी जमा करने की होड़ की आशंका के मद्देनजर सरकार ने इस तरह के प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.
एक अनुमान के मुताबिक हमारे देश में ब्लैक मनी हमारी जीडीपी की एक-चौथाई से लेकर 2-3 गुना तक हो सकती है. ऐसे में ब्लैक मनी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला है. लेकिन नोट बंद किए जाने का यह मामला दुनिया में पहला नहीं है. इससे पहले इस साल यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने कहा था कि वो 500 यूरो के नोट बंद करने पर विचार कर रहा है. अमेरिका में भी 100 डॉलर के नए बिल जारी करने पर रोक लगी है. 2010 में 2.6 अरब डॉलर कीमत के एक डॉलर के बिल नष्ट किए गए थे. दुनिया में करेंसी नष्ट करने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना थी.
- Source Aaj Tak
No comments:
Post a Comment